अगर आप एक स्मार्टफोन यूजर है तो निसंदेह आप चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी शाओमी के बारे में जरुर जानते होंगे। शाओमी को पिछले 2 वर्षों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पड़ी अभूतपूर्व सफलताएं हासिल हुई है और वह भारत में भी 2 मिलियन का कारोबार करने के साथ ही भारत की सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी भी बन गई है।
भारत में शाओमी को आमतौर पर एक मोबाइल निर्माता कंपनी के रूप में जाना जाता है लेकिन आपको यह जानकर शायद हैरानी हो कि शाओमी एक इलेक्ट्रॉनिक कंपनी है जो स्मार्टफोन के अलावा लाइट ,केबल, बैटरी सप्लायर वा इलेक्ट्रिक बाइक का निर्माण करती है।आपको यह जानकर शायद हैरानी हो शाओमी ने अपना पहला स्मार्टफोन 2011 में लांच किया और वह आज 2017 में मात्र 6 सालों के अंदर विश्व की पांचवी सबसे बड़ी कंपनी बन चुकी है।
Xiaomi की स्थापना
आपको यह जानकर शायद हैरानी हो शाओमी ने अपना पहला स्मार्टफोन 2011 में लांच किया और वह आज 2017 में मात्र 6 सालों के अंदर विश्व की पांचवी सबसे बड़ी कंपनी बन चुकी है।
शाओमी कंपनी के मालिक ली जून प्रारंभ में जोयो डॉट कॉम नाम की एक वेबसाइट चलाते थे लेकिन फिर उन्होंने यह वेबसाइट अमेजन डॉट कॉम को बेच दी और सॉफ्टवेयर तथा मोबाइल निर्माण के लिए एक कंपनी की स्थापना की जो भविष्य में शाओमी के नाम से जानी गयी।
प्रारंभ में शाओमी कंपनी में कुछ लोग ही काम करते थे लेकिन आज शाओमी में कर्मचारियों की संख्या 8000 से भी अधिक हो गई है और हर रोज इसमें विस्तार हो रहा है।
शाओमी प्रारंभ में सिर्फ एक लक्ष्य लेकर चली थी कि वह कम कीमत पर लोगों को अच्छे फीचर वाले मोबाइल उपलब्ध कराएगी और वह आज इसी लक्ष्य के दम पर विश्व की पांच बड़ी कंपनियों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है।

Comments
Post a Comment