Skip to main content

जाने अपने online accounts को कैसे secure रखें

आज कल के दौर में लोग अपना सबसे ज्यादा समय internet पर बिताते हैं और इसके लिए लोग smartphone और computer का उपयोग करते हैं। ऐसे में अपने सभी Social Accounts को Secure रखना ‌‌‌‍ज़रूरी हो जाता है।

Importance of cyber security.


सभी online accounts में users का बहुत सारा डाटा स्टोर होता है। ऐसे में यदि किसी हैकर के द्वारा कोई भी सोशल मीडिया का या किसी और वेबसाइट के अकाउंट को हैक कर लिया जाता है तो वह यूजर मुसीबत में पड़ सकता है, और यह मुसीबत बहुत बड़ी भी हो सकती है। कई बार लोग अपने अकाउंट्स कि सिक्योरिटी को लेकर बिल्कुल भी सीरियस नहीं रहते हैं, जिससे बाद में उन्हें पछताना पड़ता है। कई रिसर्च के अनुसार हर दिन लगभग पूरी दुनिया में लाखों ऑनलाइन अकाउंट हैक होते हैं। लोगों को अपने अकाउंट्स को सेक्योर रखने के लिए हर पॉसिबल मेथड को फॉलो करना चाहिए।

क्या हो यदि गूगल अकाउंट हैक हो जाए

  1. यूजर द्वारा अपने स्मार्टफोन पर सर्च की गई सर्च हिस्ट्री हैकर तक पहुंच जाएगी।
  2. यूजर के स्मार्टफोन या कंप्यूटर पर गूगल फोटोज पर बैकअप हुए सभी प्राइवेट और सेंसेटिव फोटोज हैकर एक्सेस कर सकेगा।
  3. हैकर गुगल ड्राइव पर अपलोडेड सारे डक्युमेंट्स को एक्सेस कर सकेगा।
  4. यूजर किस वेबसाइट पर विजिट करता है और कब करता है, इसकी पूरी हिस्ट्री को हैकर देख सकता है।
  5. यूजर अपने स्मार्टफोन में कौन- कौन से ऐप्स का इस्तेमाल करता है और कितने समय करता है, इस बात की जानकारी ले सकता है।
  6. हैकर, यूजर के जोकि विक्टिम है उसके रियल फिजिकल लोकेशन को मॉनिटर कर सकता है तथा लोकेशन की हिस्ट्री भी देख सकता है कि विक्टिम किस समय कहां था। 
  7. जीमेल अकाउंट हैक करने का मतलब है कि उस जीमेल से यूजर ने जितने अकाउंट बनाए हैं उन सबको भी आसानी से हैक किया जा सकता है।
  8. किसी भी क्राइम में उसके अकाउंट का यूज किया जा सकता है जिससे बाद में इनोसेंट यूजर फंस सकता है।

Online social media accounts hack होने पर

लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट्स आय दिन हैक होते रहते हैं जैसे कि फेसबुक अकाउंट, इंस्टाग्राम अकाउंट, ट्विटर अकाउंट etc.
हैक करने के बाद हैकर, यूजर के द्वारा अपलोड किए गए फोटोज देख सकता है। उसके द्वारा किस किस से क्या चैट किया गया है यह भी देख सकता है। इसके अलावा वह हैक किए गए अकाउंट से किसी को आपत्तिजनक मेसेज भी कर सकता है।

कैसे बचाएं हैक होने से

  1. पहला और सबसे ज़रूरी तरीका यह है की किसी भी वेबसाइट या ऐप का पासवर्ड ऐसा ना बनाएं जो किसी के द्वारा आसानी से गेस किया जा सके। लोग ज्यादातर अपना नाम, डेट ऑफ बर्थ etc. को अपना पासवर्ड बना लेते हैं। ऐसा पासवर्ड हैकर के द्वारा आसानी से गेस किया जा सकता है।
  2. दूसरा तरीका यह है कि सारे वेबसाइट और ऐप्स का पासवर्ड एक जैसा ना रखें, ऐसा करने से यदि आपका एक अकाउंट भी हैक होगा तो उसी पासवर्ड का उपयोग करके हैकर आपके दूसरे सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी हैक कर सकेगा।
  3. अपने पासवर्ड को यूनिक बनाएं, उसमें कैपिटल लेटर, स्मॉल लेटर, न्यूमेरिक कैरेक्टर(नंबर) और स्पेशल कैरेक्टर्स के कॉम्बिनेशन से पासवर्ड बनाए।
  4. अपने पासवर्ड को किसी भी अन्य व्यक्ति के साथ साझा ना करें।
  5. अपने स्मार्टफोन और कंप्यूटर में पासवर्ड को टाइप करते वक्त यह कन्फर्म ज़रूर कर लें कि कोई आपको पासवर्ड टाइप करते हुए देख रहा है या नहीं, यदि कोई आपको पासवर्ड टाइप करते हुए देख रहा है तो यह आपके अकाउंट की सिक्योरिटी के लिए खतरा है।
  6. अपने स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर के अलावा और किसी भी वेबसाइट या ऐप्स से ऐप्स को डाउनलोड ना करें। प्ले स्टोर के बाहर की ज्यादातर ऐप्स में मैलवेयर लोडेड होते हैं जो आपकी सेंसेटिव इंफॉर्मेशन को चुराते हैं और कई बार आपके पासवर्ड को भी चुरा लेते हैं।
  7. अपने स्मार्टफोन browsing के लिए में गूगल chrome browser का उपयोग करें। गूगल chrome गूगल का ऑफिशियल इंटरनेट browser है। चाईनीज ऐप्स को अवॉइड करना चाहिए खासकर UC Browser को क्योंकि कई सिक्योरिटी रिसर्च में इस ब्राउज़र को unsafe पाया गया है।
  8. किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक ना करें, कई बार इस तरह की लिंक पर तरह तरह के लालच दिए जाते हैं जैसे की फ्री रिचार्ज, फ्री स्मार्टफोन etc. इस तरह के लिंक पूरी तरह फर्जी होते हैं और आपसे आपका डाटा कलेक्ट करते हैं।

Phishing से कैसे बचें

Phishing हैकिंग के सबसे पॉपुलर मेथड्स में से एक है। Phishing में हैकर किसी वेबसाइट जैसा दिखने वाला सेम फेक वेबसाइट तैयार कर लेता है, और इस फेक वेबसाइट का लिंक विक्टिम को भेजा जाता है और किसी बहाने से यूजर को अपने आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करने को कहा जाता है। जब यूजर अपने आईडी और पासवर्ड को एंटर करके लॉगिन करने कि कोशिश करता है तो वो आईडी और पासवर्ड हैकर के पास चला जाता है। Phishing से बचने के लिए यूजर को किसी भी लिंक पर जाकर लॉगिन करने से पहले यह कन्फर्म कर लेना चाहिए कि वह लिंक असली वेबसाइट कि ही है। उदाहरण के लिए हम सभी जानते हैं कि facebook का ऑफिशियल url facebook.com है, लेकिन यदि कोई आपसे किसी लिंक पर जाने को कह रहा है और उसका यूआरएल facebook.com से शुरू होने की जगह fesbook.com, fasebook.com या कुछ और भी है तो आपको यह समझ जाना चाहिए कि यह लिंक एक फेक लिंक है और आपको हैक करने के लिए यह लिंक भेजा गया है।

Two- Factor Authentication एनेबल करें

Two Step Authentication से आपके अकाउंट में एक्स्ट्रा लेयर ऑफ सिक्योरिटी ऐेड हो जाती है इसका मतलब है कि आपको हर बार किसी वेबसाइट या ऐप में लॉगिन करने के लिए आपको अपनी आईडी पासवर्ड डालने के बाद एक ओटीपी की ज़रूरत पड़ेगी, जिन लोगों को अपने अकाउंट्स के सिक्योरिटी की परवाह होती है, उन्हें टू स्टेप ऑथेंटिकेशन ज़रूर एनेबल करना चाहिए।

कैसे करें Two Step Authentication को एनेबल

यहां कुछ पॉपुलर सोशल साइट्स में Two Step Authentication को एनेबल करने का स्टेप है-

  • Google Account (Gmail account) में ऐसे करें Two Step Authentication को एनेबल-
Settings in Smartphone > Google > select account > manage your Google account > Security > 2-step verification

  • Facebook में Two Step Authentication को इस तरह एनेबल करें-
Facebook > Settings and Privacy > Account > Security > Two-Factor Authentication


  • Instagram में इस तरह करें-

Instagram > Profile > Settings > Security > Two-Factor Authentication


  • Twitter में इस तरह करें-

Settings and Privacy > account > Security > Two-Factor Authentication

आशा है कि इन तरीकों को फॉलो करके आप अपने अकाउंट्स को सेक्यॉर रख पाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

जाने चाइनीज ब्रांड Xiaomi के बारे में।

अगर आप एक स्मार्टफोन यूजर है तो निसंदेह आप चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी शाओमी के बारे में जरुर जानते होंगे। शाओमी को पिछले 2 वर्षों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पड़ी अभूतपूर्व सफलताएं हासिल हुई है और वह भारत में भी 2 मिलियन का कारोबार करने के साथ ही भारत की सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी भी बन गई है। भारत में शाओमी को आमतौर पर एक मोबाइल निर्माता कंपनी के रूप में जाना जाता है लेकिन आपको यह जानकर शायद हैरानी हो कि शाओमी एक इलेक्ट्रॉनिक कंपनी है जो स्मार्टफोन के अलावा लाइट ,केबल, बैटरी सप्लायर वा इलेक्ट्रिक बाइक का निर्माण करती है। आपको यह जानकर शायद हैरानी हो शाओमी ने अपना पहला स्मार्टफोन 2011 में लांच किया और वह आज 2017 में मात्र 6 सालों के अंदर विश्व की पांचवी सबसे बड़ी कंपनी बन चुकी है। Xiaomi की स्थापना आपको यह जानकर शायद हैरानी हो शाओमी ने अपना पहला स्मार्टफोन 2011 में लांच किया और वह आज 2017 में मात्र 6 सालों के अंदर विश्व की पांचवी सबसे बड़ी कंपनी बन चुकी है। शाओमी कंपनी के मालिक ली जून प्रारंभ में जोयो डॉट कॉम नाम की एक वेबसाइट चलाते थे लेकिन फिर उन्होंने यह व...

जाने देसी और सफेद अंडे का फर्क!

आज मैं आपको बताने जा रहा हूँ देसी अंडे और सफेद अंडे में क्या फर्क होता है। देशी अंडा भूरे रंग का होता है। और दूसरा अंडा सफेद रंग का होता है। देसी अंडा देसी मुर्गी से आता है। और सफेद अंडा सफेद मुर्गी से आता है। क्या इन दोनो में न्यूट्रीशियन या पोषक तत्व का फर्क होता है। जी नहीं ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। कि देशी अंडा ज्यादा ताकतवर होता है। और सफेद अंडे में कुछ भी नहीं होता है। दोनों में सेम पोषक तत्व होते हैं। दोनों अंडों में सेम कैलोरी सेम प्रोटीन सेम पोषक तत्व रहते हैं। एक अंडे के अंदर लगभग 5 ग्राम फैट और 6 ग्राम प्रोटीन होता है। अंडे में बस छोटे बड़े अंडे का फर्क होता है। छोटे अंडे में 5 ग्राम प्रोटीन होता है। और बड़े अंडे में 6 ग्राम प्रोटीन होता है। दोस्तों आपको दिन में कम से कम दो अंडों का सेवन करना चाहिए। अब आपको पता चल गया होगा की देसी अंडे और सफेद अंडे में कुछ फर्क नहीं होता है। बस छोटे बड़े साइज का फर्क होता है। आपका ये पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद!